फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: शिव भक्ति में डूबी अनन्या पांडे, सावन के चौथे सोमवार पर की पूजा, साझा की तस्वीरें

Mon, 12 Aug 2024 03:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अभिनेत्री अनन्या पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अनन्या ने सावन ने चौथे सोमवार को भगवान शिव की पूजा अपने घर में की। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस के साथ साझा की हैं। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी इस तरह की तस्वीरें और पोस्ट अक्सर साझा करती रहती हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे ने की शिव पूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री अनन्या पांडे ने 12 अगस्त को एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हाथ जोड़कर फर्श पर बैठी हैं। उनके पास में ही शिव पूजा की हुई है। इस दौरान अनन्या ने प्रिंटेड ब्लू और व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है और अपने बालों को बन में बांधा हुआ है।
Stree 2: 'स्त्री 2' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ने की अपने फैन की एक इच्छा पूरी, वायरल हुआ वीडियो

 
विज्ञापन

3 of 5
भावना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @bhavanapandey
अनन्या ने ये तस्वीरें अपने लिविंग रूम के अंदर से से साझा की हैं, पूजा की व्यवस्था टीवी और बुक शेल्फ के ठीक सामने की गई थी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शिवलिंग को एक छोटे से स्टूल पर रखा गया था, जिसे गेंदे और कमल के फूलों से सजाया गया था।वहीं,  दूसरी तस्वीर घर में पूजा की जाने वाली शिवलिंग का क्लोजअप थी।

 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘सावन सोमवार।’ उनकी इस पोस्ट पर उनकी मां भावना पांडे ने लाल दिल और हाथ जोड़े हुए इमोजी भी साझा की थी। उन्होंने भी उसी जगह से अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं और कैप्शन में लिखा, ‘ओम नमः शिवाय। प्यार और शांति।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अनन्या पांडे ने पिछले साल ही नया घर खरीदा था और धनतेरस पर पूजा की थी। घर की कुछ झलकियां साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, ‘मेरा अपना घर! आप सभी के प्यार और अच्छी वाइब्स की जरूरत है! नई शुरुआत के लिए  हैप्पी धनतेरस।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें