फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह आएंगे नजर, इस दिन से करेंगे शूटिंग की शुरुआत

Mon, 22 Jul 2024 06:33 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक आदित्य धर इन दिनों में सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि उनकी बहुचर्चित फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग को उन्होंने कुछ दिनों के लिए होल्ड पर रखा है। वहीं सूत्रों की मानें तो आदित्य धर अब रणवीर सिंह के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। आदित्य धर की की धांसू एक्शन फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह अहम भूमिका में दिखेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि वे इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू करने जा रहे हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

आदित्य धर एक्शन से भरपूर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी आगामी फिल्म 'धुरंधर' भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

रणवीर सिंह के फैंस उनकी इस एक्शन-पैक्ड थ्रिलर फिल्म के बारे में जानकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आदित्य की यह फिल्म इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी के वर्ल्ड में सेट किया जाएगा। साथ ही साथ यह भी कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म की शूटिंग 25 जुलाई से शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल थाईलैंड में शूट किया जाएगा। 

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
आदित्य धर 'उरी' की अभूतपूर्व सफलता से काफी खुश थे और वे एक बार फिर से जासूसों की दुनिया पर आधारित फिल्म का निर्माण करना चाहते थे। निर्देशक 'धुरंधर' के लिए काफी सावधानी से रणवीर सिंह के लुक्स पर काम कर रहे हैं। वे अपनी इस फिल्म का निर्माण वैश्विक स्तर पर करने जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 'धुरंधर' साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 'धुरंधर' के अलावा फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी नजर आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने शाहरुख खान को 'डॉन 3' में रिप्लेस किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पहली बार कियारा आडवाणी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे 'सिंघम अगेन' में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें