रानी मुखर्जी इंडस्ट्री सबसे चर्चित और मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने न सिर्फ बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया, बल्कि अकेले अपने दम पर मर्दानी, 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' जैसी कई बेहतरीन हिट फिल्म भी दी। रानी ने अपने अभिनय और खूबसूरती से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई और शोहरत की बुलंदियों को भी छूआ। आज रानी अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए, आपको अभिनेत्री के करियर और फिल्मी सफर के बारे में बताते हैं।