फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। पिछले दिनों निर्माता एआर रहमान पर दिए बयान को लेकर विवादों में फंस गए थे, उन्होंने दावा किया था कि 'जय हो' गाने की रचना एआर रहमान ने नहीं बल्कि सुखविंदर सिंह ने की थी। हालांकि, खुद सुखविंदर सिंह ने उनके दावों का खंडन किया था। अब निर्माता ने फिल्मों में वीएफएक्स के ज्यादा इस्तेमाल करने पर अपनी राय दी है।