फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: इस दिन होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' से जुड़ा बड़ा एलान, संगीत निर्देशक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Tue, 24 Sep 2024 05:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।  इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले शुरू हुई थी, जिसके कई शेड्यूल बने। वहीं अब फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' की पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
फिल्म को लेकर आने वाली जानकारियों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। वहीं, इस बीच फिल्म के संगीत निर्देशक थमन ने बड़ा अपडेट जारी किया है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आई थी। अब दर्शकों को लगातार फिल्म की नई जानकारियां मिलेंगी, जिसकी सुचना थमन ने साझा की है। थमन ने बताया है कि कल यानी, 25 सितंबर को बड़ा अपडेट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
इसके साथ ही थमन उन्होंने घोषणा की कि कल से फिल्म की रिलीज तक गेम चेंजर पर लगातार अपडेट जारी रहेंगे। इस अचानक घोषणा ने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है, जो टीम से लगातार अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल से फिल्म को लेकर जारी किए जाने वाले अपडेट 'गेम चेंजर' की रिलीज तक चलेंगे।

 

4 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
कॉलीवुड के मशहूर निर्देशक शंकर और सुपरस्टार राम चरण की अखिल भारतीय राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर' पर सभी की निगाहें टिकी हैं। निर्माता दिल राजू इस फिल्म को अपने करियर की यादगार परियोजना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, क्योंकि यह उनकी 50वीं प्रोडक्शन फिल्म है। राम चरण फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें