अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। समारोह की तैयारी बहुत ही धूम धाम से चल रही है। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारों को निमंत्रण पत्र मिल चुका है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे है। कई सितारों को इसके लिए निमंत्रण भेजा गया है। हाल ही में साउथ अभिनेता राम चरण और उपासना कामिनेनी को भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है।