अभिषेक और समर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'समर्थ जबरदस्ती अभिषेक के मुंह में टिश्यू डाल रहे थे। ये सब क्या सही था। कहां तक सही है, वो थप्पड़ तो कम है।' इससे पहले समर्थ जुरेल के पिता ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों को ही गलत बताया था। समर्थ के पिता ने बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि उस स्थिति में समर्थ और अभिषेक दोनों ही गलत थे, पता नहीं क्यों दोनों हाइपर हो गए। इस दौरान अभिषेक अधिक तनाव में था और उसका हाथ समर्थ पर छूट गया, लेकिन यह एक गेम है और ऐसी स्थिति में ये चीजें हो जाती हैं।'