आज यानि 21 फरवरी को अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी की दुल्हन बन गईं। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रकुल और जैकी सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। सोशल मीडिया पर रकुल और जैकी की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी
- फोटो : stories by joseph radhik
अब दोनों 'भगनानी'
फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत और निर्माता अभिनेता जैकी भगनानी आज एक दूजे के हो गए। रकुल प्रीत ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, 'अभी और सदा के लिए हम एक दूजे के हो गए। अब हम दोनों भगनानी हैं।' सोशल मीडिया पर साझा की गई पहली तस्वीर में जैकी रकुल के हाथों को थामें नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी
- फोटो : stories by joseph radhik
'पंजाबी' और 'सिंधी' रीति-रिवाज से हुई शादी
रकुल प्रीत सिंह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, जैकी भगनानी सिंधी परिवार से आते हैं इसलिए शादी की रस्में भी दोनों परिवारों के हिसाब से निभाई गई है। पहले रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने आनंद कारज रीति-रिवाज से एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। इसके बाद वे सिंधी रीति-रिवाज से भी शादी के रस्मों को निभाते नजर आए।
4 of 5
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी
- फोटो : stories by joseph radhik
पीच लहंगे में खूबसूरत दिखीं रकुल
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रकुल दुल्हन के लिबास में बेहद हसीन लगीं। फेरों के दौरान उन्होंने पीच रंग का लहंगा पहना था। रकुल के इस लहंगे में थ्रेड और पर्ल से वर्क किया गया है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए पोल्की और पर्ल नेकलेस पहना है। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक वायरल हो रहा है।
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी
- फोटो : stories by joseph radhik
कई दिग्गज सितारों ने की शिरकत
रकुल और जैकी की शादी में अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ तक शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनके संगीत में अपने डांस का तड़का भी लगाया।