'डॉन 3' इस समय बॉलीवुड की सबसे बड़े आगामी प्रोजेक्ट में से एक है। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है, जो डॉन के रूप में नजर आएंगे। वहीं, कियारा आडवाणी फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। इसी बीच फिल्म में विलेन की भूमिका के लिए इमरान हाशमी के नाम की अटकलें तेज हैं, जिसको लेकर इमरान हाशमी ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।