फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: दौलत के मामले में जैकी भगनानी से कम नहीं रकुल प्रीत, एक्ट्रेस की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

Wed, 21 Feb 2024 03:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। वे जैकी भगनानी के साथ विवाह बंधन में बंध रही हैं। जैकी भगनानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वहीं, रकुल चर्चित अभिनेत्री हैं। दोनों की शादी की खबरें जब से आई हैं, तब से इनके बारे में हर चीज जानने में फैंस उत्सुकता दिखा रहे हैं। तमाम लोग ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि इन दोनों में कौन ज्यादा रईस है? तो आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम
रुकुल प्रीत सिंह पिछले करीब दस साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। रकुल ने अभिनय की शुरुआत 2009 में आई कन्नड फिल्म 'गिल्ली' से की थी। इसके बाद इन्होंने कई और साउथ फिल्मों में काम किया। रकुल कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इनमें थैंक गॉड, छतरीवाली और डॉक्टर जी जैसी फिल्में शामिल हैं। रकुल की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए करीब तीन से चार करोड़ रुपये फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रकुल की कुल नेटवर्थ करीब 49 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें जैकी भगनानी की तो वे प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं। जैकी ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब वे फिल्म निर्माण की दुनिया में सक्रिय हैं। जैकी के प्रोडक्शन हाउस का नाम पूजा फिल्म्स है, जिसके तहत 'मिशन लॉइन', 'गनपथ 2' और 'कठपुतली' जैसी फिल्में बनी हैं। बतौर एक्टर जैकी 'रहना है तेरे दिल में', 'कल किसने देखा' और 'फालतू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकी भगनानी की कुल नेटवर्थ लगभग 35 करोड़ रूपये है।
Kavita Chaudhary Passed Away: कविता चौधरी के निधन से शोक में डूबे ये सितारे, पोस्ट साझा कर दी श्रद्धांजलि

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आई दोनों की नेटवर्थ के हिसाब से कहा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह दौलत के मामले में जैकी से आगे हैं। रकुल और जैकी भगनानी की कुल संपत्ति करीब 84 करोड़ रूपये बताई जाती है। 
Nawazuddin Siddiqui: 'किसी भूमिका को निभाने के लिए उसकी गहराई में उतरना जरूरी', नवाज ने बताया सफलता का मंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी आज 21 फरवरी को गोवा में शादी कर रहे हैं। कई सितारे भी इस शादी में शामिल हुए हैं। इसके बाद कपल मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी रखेगा। दोनों के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं।
Article 370: यामी गौतम ने गर्भावस्था के दौरान शूटिंग करने का अनुभव किया साझा, आदित्य की तारीफ में कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें