राखी सावंत-आदिल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
रितेश ने आगे बताया, 'राखी को करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रखा गया'। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हंसी उड़ाने वालों में इंसानियत नहीं है। लेकिन, अब उनकी उलटी गिनती शुरू हो गई हैं'। रितेश ने कहा कि जो लोग हंस रहे थे मैं नहीं मानता कि उनमें इंसानियत बची है। दूसरे के दर्द को आप मजाक समझते हो। लेकिन, राखी तुम फिक्र मत करना, हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे। आदिल दुर्रानी ने राखी सावंत की सर्जरी को ड्रामा बताया था। रितेश से अलग होने के बाद राखी ने आदिल से शादी की थी, लेकिन दोनों अब अलग हो चुके हैं और इनके बीच कानूनी लड़ाई जारी है।