फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: करियर के खातिर इन अभिनेत्रियों ने छुपाई पहचान, नाम बदलकर फैंस के दिलों पर कर रहीं राज

Sat, 18 May 2024 03:26 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी हसीनाओं के भी लाखों में फैंस हैं, जिन्हें उनके बारे में हर बात जानने की खूब दिलचस्पी रहती है। सोशल मीडिया पर इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें आते ही छा जाती हैं। मगर इन अभिनेत्रियों को ये पहचान यूं ही हासिल नहीं हुई है। इसके लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
1 of 6
करियर के लिए छोड़ा नाम - फोटो : अमर उजाला
टीवी अभिनेत्रियों के चाहने वाले बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। टीवी हसीनाओं के भी लाखों में फैंस हैं, जिन्हें उनके बारे में हर बात जानने की खूब दिलचस्पी रहती है। सोशल मीडिया पर इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें आते ही छा जाती हैं। मगर इन अभिनेत्रियों को ये पहचान यूं ही हासिल नहीं हुई है। इसके लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की है। तब जाकर ये मुकाम हासिल हुआ है। वहीं, कई अभिनेत्रियों ने तो करियर की खातिर अपना नाम तक बदल दिया है। आज हम इस लेख में उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपने अभिनय करियर के लिए नाम बदल लिया। तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक अंकिता लोखंडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अंकिता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से अंकिता को पहचान मिली थी। मगर उनके बारे में ये बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनका नाम पहले तनुजा लोखंडे था। उन्होंने बाद में अपना नाम अंकिता रखा।  

Chandrakanth Death: तेलुगु एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, बर्दाश्त नहीं कर सके पवित्रा जयराम की मौत का गम
विज्ञापन

3 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मि देसाई
टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री दो बार अपना नाम बदल चुकी हैं। बचपन में उनका नाम शिवानी था, जिसे बदलकर बाद में उनकी मम्मी ने दिव्या नाम रख दिया था। मगर पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए अभिनेत्री ने अपना फिर से नाम बदल दिया और रश्मि देसाई रख लिया।

4 of 6
दलजीत कौर  - फोटो : इंस्टाग्राम
दलजीत कौर
टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर का नाम भी इसमें शामिल हैं। वह भी अपना नाम बदल चुकी हैं। दलजीत कौर का नाम पहले दीपा कौर था। अभिनय करियर की शुरुआत से दलजीत ने अपना नाम बदलकर दलजीत कौर रख लिया था। अभिनेत्री को सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से पहचान मिली थी।
विज्ञापन

5 of 6
अनिता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिता हसनंदानी
अनिता हसनंदानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अनिता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई बड़े सीरियल में अपने अभिनय का दमखम दिखाया है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। जब उन्होंने अभिनय करियर की शुरुआत की तब उनका नाम नताशा हसनंदानी था, जिसे बदलकर बाद में उन्होंने अनिता हसनंदानी कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
निया शर्मा
टीवी की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक निया शर्मा का नाम भी इसमें शामिल है। निया का नाम इंडस्ट्री में आने से पहले निशा शर्मा था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले अपना नाम निशा से बदलकर निया शर्मा रख लिया था। निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

'कान' डेब्यू की यादों में खोईं हेली, बताया- सबसे खूबसूरत दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें