फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई पर फूट-फूटकर रोईं राखी, बोलीं- तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते

Fri, 03 Feb 2023 01:50 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में हैं। राखी की मां जया भेड़ा का देहांत हाल ही में हुआ था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान राखी के पति आदिल खान दुर्रानी भी मौजूद थे और राखी का हाथ पकड़े नजर आए थे, लेकिन अब एक्ट्रेस के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने आदिल पर बेवफाई का आरोप लगाया है। साथ ही, कहा है कि वह जल्द ही सबूतों के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे करेंगी।
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
आदिल खान की लाइफ में दूसरी औरत!
राखी सावंत ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने  कहा कि आदिल खान की दूसरी गर्लफ्रेंड है, जिसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो रही है। इसके अलावा उन्होंने पपाराजी से रिक्वेस्ट भी की है कि वे आदिल खान को बिल्कुल कवर न करें। राखी ने पपाराजी से कहा कि आदिल खान की लाइफ में एक लड़की है। हालांकि, उन्होंने लड़की का नाम नहीं बताया। राखी ने कहा कि वक्त आने पर वह इसका जवाब देगी। फोटो और वीडियो भी दिखाएंगी। राखी ने बताया कि उनके पति का आठ महीने से अफेयर चल रहा है।

यह भी पढ़ें-  Pathaan: शाहरुख के फैन हुए उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो! ट्वीट कर 'पठान' को बुलाया 'किंग', SRK ने दिया यह जवाब
विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
आठ महीने तक छुपाई शादी की बात

राखी सावंत ने कहा कि आदिल खान ने उन्हें आठ महीने तक शादी को न बताने के लिए इसलिए कहा, क्योंकि उनका अफेयर है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं अल्लाह से दुआ करूंगी। 30 रोजे करूंगी। मैं अपने मुसलमान भाइयों से कहूंगी कि मुझे उमराह कराएं। मेरा खुदा सच्चा है। मेरा जीजस सच्चा है। मैं एक सच्ची बीबी हूं। आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते। मैं दुनिया की हर अदालत में जाऊंगी। अल्लाह के कोर्ट में जाऊंगी।' उन्होंने आगे कहा कि वक्त आने पर मैं आदिल की बेवफाई के सबूत दूंगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
आदिल के साथ की दूसरी शादी
राखी सावंत ने आदिल खान से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी रितेश नाम के बिजनेसमैन से हुई थी। राखी अपनी पहली शादी को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। लोगों ने एक्ट्रेस की पहली शादी को फेक बताया था, लेकिन 'बिग बॉस 15' में राखी ने रितेश को पूरे देश से मिलाया था। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई थी। इसके बाद बिजनेसमैन आदिल खान के साथ उनका नाम जुड़ने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें