फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srikanth: फैंस ही नहीं बॉलीवुड को भी है राजकुमार राव की 'श्रीकांत' का इतंजार, कियारा आडवाणी ने कही यह बड़ी बात

Sat, 13 Apr 2024 08:52 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'श्रीकांत' अपनी रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर रही है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड सितारों को भी राजकुमार राव की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दृष्टिबाधित भारतीय उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की जीवनी पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर हर किसी को प्रभावित कर रहा है। हाल ही में अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी इस फिल्म के ट्रेलर से प्रभावित हुईं और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी ने फिल्म का ट्रेलर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, बहुत शानदार, इस फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने इस पोस्ट में राजकुमार और निर्देशक तुषार हीरानंदानी को भी टैग किया। 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अभिनेत्री और राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने भी 'श्रीकांत' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस दौरान पत्रलेखा ने राजकुमार राव की तारीफ करते हुए लिखा था, मैं तुम्हारे इस किरदार को पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे याद है कि तुमने इस किरदार के लिए कितनी मेहनत की है'। इस दौरान पत्रलेखा ने फिल्म के किरदार के लिए राजकुमार राव के ब्लाइंड स्कूल और ब्लाइंड क्रिकेट की प्रैक्टिस के किस्सों को भी फैंस के साथ साझा किया था। 

4 of 5
अर्जुन कपूर, राजकुमार राव (श्रीकांत) - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अर्जुन कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का ट्रेलर शेयर किया था। उस दौरान उनहोंने लिखा, 'यह देखना बहुत शानदार है कि आपके दोस्त हर फिल्म के साथ बेहतर काम करने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए वे अभिनय की सभी सीमाओं को पार करते हैं। मुझे फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और चॉक एन चीज फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी के बैनर तले किया गया है, जो 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें