फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: जल्द ही डर और हंसी का तड़का लगाएगा 'स्त्री 2' का टीजर, सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ हुआ पास

Sat, 08 Jun 2024 06:40 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'स्त्री 2' के टीजर ने अपनी सेंसरशिप से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। फिल्म का टीजर अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। एक मिनट और 23 सेकंड के रनटाइम के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म का दूसरा भाग जल्द ही देखने को मिलेगा। दर्शकों को 'स्त्री 2' का बेसब्री से इंतजार है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ रहा है। ये फिल्म इसी साल 30 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हंसी और डर दोनों का वादा करने वाली 'स्त्री 2' के टीजर से जुड़ी खबर सामने आ रही है। मेकर्स फिल्म का टीजर रिलीज करने के लिए पूरे तरह तैयार हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर
'स्त्री 2' के टीजर ने अपनी सेंसरशिप से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। फिल्म का टीजर अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। एक मिनट और 23 सेकंड के रनटाइम के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र दिया गया है। हालांकि टीजर की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दर्शक फिल्म की एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

90 से 72 किलो पर कैसे आए कार्तिक आर्यन? खुद दिया जवाब
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर
ऐसे में मेकर्स जल्द ही टीजर रिलीज की तारीख की घोषणा कर सकते हैं। फिल्म का सीक्वल अपने पूराने कलाकारों के साथ वापसी के लिए तैयार है। 'स्त्री 2' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर
'स्त्री' को हॉरर और कॉमेडी के जबर्दस्त तड़के के साथ पेश किया गया था, जिस कारण दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया और इसने अच्छी कमाई भी की थी।। उसी रचनात्मक टीम और कलाकारों की वापसी के साथ अब 'स्त्री 2' से दर्शकों को एक और रोमांचक और मनोरंजक अनुभव देने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर
फिल्म 'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसके निर्माता जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान हैं। ये फिल्म 30 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म हिट हुई थी। 

Kartik Aaryan: 'कोई भी सितारों का त्याग नहीं देखता...,' बढ़ती लागत की बहस का हिस्सा बने कार्तिक आर्यन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें