फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: राजकुमार ने बचपन में आर्थिक तंगी के दिन किए याद, कहा- कुछ वर्षों तक शिक्षकों ने भरी स्कूल फीस

Fri, 23 Aug 2024 11:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजकुमार राव ने बाताया, 'मैं एक संयुक्त परिवार में पला-बढ़ा हूं। मेरे दो बड़े भाई-बहन हैं। मेरी शुरुआत साधारण थी। मैं पैसे के साथ बड़ा नहीं हुआ। इसलिए वित्तीय तनाव हमेशा बना रहा। ऐसा नहीं था कि हम भूख से मर रहे थे। मगर हम किसी तरह से अपना गुजारा कर रहे थे।' 
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों स्त्री 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है। श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। राजकुमार राव ने हाल ही में अपनी साधारण शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा कि उनके परिवार ने कभी गरीबी से संघर्ष नहीं किया। मगर ऐसे साल भी थे जब उनके स्कूल के शिक्षकों ने उनकी फीस भरने के लिए पैसे दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : एक्स
अभिनेता ने अपनी मां की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमें पालन-पोषण देने के लिए हर संभव प्रयास किया। कई बार जब हालात मुश्किल होते थे तो वह कभी-कभी रिश्तेदारों से पैसे उधार भी लेती थीं। राजकुमार राव ने गुरूग्राम में बिताए अपने बचपन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से जानते थे कि वह एक अभिनेता बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
राजकुमार राव ने कहा, 'मैं एक संयुक्त परिवार में पला-बढ़ा हूं। मेरे दो बड़े भाई-बहन हैं। मेरी शुरुआत साधारण थी। मैं पैसे के साथ बड़ा नहीं हुआ। इसलिए वित्तीय तनाव हमेशा बना रहा। ऐसा नहीं था कि हम भूख से मर रहे थे। मगर हम किसी तरह से अपना गुजारा कर रहे थे।' राजकुमार ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें कभी भी वित्तीय संकट का एहसास नहीं होने दिया। उन्होंने  हमेशा हर व्यवस्था की ताकि उन्हें किसी चीज की कमी न हो। 

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
उन्होंने बताया, स्कूल की किताबों और ट्यूशन फीस के लिए वह कभी-कभी हमारे रिश्तेदारों से मदद मांगती थीं। इस तरह उन्होंने हमारा पालन-पोषण किया। दो या तीन साल स्कूल के शिक्षकों ने हमारी फीस भरी। क्योंकि हम तीन थे और स्कूल की फीस के लिए पैसे नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि हमें स्कूल से निकाल दिया जाए, इसलिए उन्होंने हमारे लिए पैसे जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @ rajkummar_rao
राजकुमार ने आगे कहा, 'मगर मेरा बचपन बहुत मजेदार था, मैं हमेशा बाहर रहता था।' फिल्म इंडस्ट्री में पनी शुरुआती सफलता के तुरंत बाद राजकुमार राव ने अपनीं मां को खो दिया। इसके बाद 2019 में उनके पिता का निधन हो गया था। 

Ayesha Takia: प्लास्टिक सर्जरी को लेकर खूब ट्रोल हुईं आयशा टाकिया, परेशान होकर इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें