फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayesha Takia: प्लास्टिक सर्जरी को लेकर खूब ट्रोल हुईं आयशा टाकिया, परेशान होकर इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट

Fri, 23 Aug 2024 11:38 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ ayesha_takia_lovers
आयशा टाकिया बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। आयशा ने फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह अभिनेता वत्सल सेठ के अपोजिट नजर आईं थीं। इसके अलावा 'टार्जन: द वंडर कार' में अजय देवगन भी नजर आए थे। आयशा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर साझा की थी, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। अब आयशा ने अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ ayesha_takia_lovers
शुक्रवार की सुबह फैंस हैरान रह गए क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आयशा का इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं मिला। अभिनेत्री ने इंटरनेट से अपना प्रोफाइल हटाने से पहले कोई बयान भी जारी नहीं किया और नेटीजंस का मानना है कि अभिनेत्री ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें ऑनलाइन नफरत और आलोचना मिल रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ ayesha_takia_lovers
यह सब तब शुरू हुआ जब आयशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वह भारी सोने की ज्वेलरी के साथ कांजीवरम साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही थीं। लेकिन, जिस चीज ने नेटीजंस का ध्यान खींचा, वह प्लास्टिक सर्जरी, लिप जॉब और अन्य कॉस्मेटिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद उनका चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को रास नहीं आया।

4 of 5
आयशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ ayesha_takia_lovers
यूजर्स ने अभिनेत्री के कमेंट सेक्शन में इस सवाल की बाढ़ ला दी कि उन्होंने सर्जरी करवाने का फैसला क्यों किया। एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान, उन्होंने अपने चेहरे पर क्या कर लिया है?" दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन्होंने खुद से ही अपना चेहरा बिगाड़ लिया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'इनकी खूबसूरती पूरी तरह से खत्म हो गई है। पता नहीं लोगों को सर्जरी की जरूरत क्यों पड़ती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ ayesha_takia_lovers
बता दें कि आयशा को आखिरी बार 2011 में आई फिल्म 'मोड़' में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से हमेशा के लिए किनारा कर लिया। कुछ महीने पहले एक पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा था कि वह फिल्मों में वापसी के मूड में नहीं हैं और वह लाइमलाइट में भी नहीं आना चाहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें