फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahore 1947: आमिर ने संभाली राजकुमार संतोषी की फिल्म की कमान, सनी देओल की मां से लेकर हर किरदार करेंगे फाइनल

Thu, 21 Dec 2023 10:13 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
राजकुमार संतोषी और आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग की तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैं। फिल्म की कास्टिंग का काम जोरों पर है और इस फिल्म में सनी देओल के अलावा बाकी हर कलाकार को इसके निर्माता आमिर खान खुद जांच परख रहे हैं। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र के साथ इश्क फरमा चुकीं अभिनेत्री शबाना आजमी को आमिर ने इस फिल्म में सनी देओल की मां के लिए फाइनल कर ही लिया है, अब आगे की तैयारी भी आमिर खान की ही सौ फीसदी निगरानी में चल रही है।
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चेन्नई में आई बाढ़ की वक्त जब आमिर खान वहां अपनी मां की तीमारदारी में लगे हुए थे, तो वह साथ ही साथ अपनी कंपनी की अगली फिल्म की तैयारियों में भी जुटे हुए थे। इस दौरान राजकुमार संतोषी अपने एक अदद सहायक के साथ ही वहां थे और जब से ये जानकारी बाहर आई है, मुंबई फिल्म जगत के लोग हैरान है कि पूरा लाव लश्कर लेकर चलने वाले संतोषी सिर्फ एक अदद सहायक पर कैसे राजी हो सके होंगे?
विज्ञापन

3 of 6
राजकुमार संतोषी - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' का निर्माण हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान कर रहे हैं। जैसा आमिर खान का नाम वैसे ही  परफेक्शन के साथ वह काम करते हैं। इस फिल्म को लेकर जब राजकुमार संतोषी की आमिर खान के साथ मुलाकात हुई तो आमिर खान ने राजकुमार संतोषी के सामने यह शर्त रखी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जो भी शख्स फिल्म के सेट पर रहेगा, उसे आमिर खान प्रोडक्शंस का प्रबंधन ही काम पर रखेगा। किसी भी कलाकार या तकनीशियन को अपने हिसाब से सेट पर लोगों को लाने की छूट नहीं होगी।

4 of 6
सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के लेखक असगर वजाहत को भी शायद विदा कर दिया गया है और वह भी इस फिल्म की शूटिंग पर अब शायद ही नजर आएंए। निर्देशक राजकुमार संतोषी को भी सिर्फ अपना एक पुराना असिस्टेंट रखने की अनुमति मिली है, बाकी सारी टीम आमिर खान की कंपनी खुद उन्हें मुहैया कराएगी। फिल्म 'लाहौर 1947' की कहानी असगर वजाहत के नाटक 'जिन लाहौर नहीं वेख्या ओ जनम्याई नई' पर आधारित है।
विज्ञापन

5 of 6
आमिर खान और सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म की घोषणा करते हुए अभिनेता आमिर खान ने कहा था, 'मैं अपनी टीम के साथ राज कुमार संतोषी द्वारा निर्देशित सनी देओल अभिनीत फिल्म 'लाहौर 1947' की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित और खुश हैं। हम बेहद प्रतिभाशाली सनी और मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक राजकुमार  संतोषी के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हूं। हमने जो यात्रा शुरू की है वह सबसे समृद्ध होने का वादा करती है।' फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग  जनवरी के मध्य से लखनऊ में शुरू होगी। लखनऊ में बने पाकिस्तान के सेट पर पहले शेड्यूल की शूटिंग 15 दिनों तक होगी। इस फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल की मां का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्में का चुके राजकुमार संतोषी और सनी देओल 27 साल बाद फिल्म 'लाहौर 1947' में काम कर रहे हैं। सनी देओल और राजकुमार संतोषी का विवाद भगत सिंह पर बनी फिल्म को लेकर हुआ था। सनी चाहते थे कि फिल्म '23 मार्च 1931: शहीद' को संतोषी ही निर्देशित करें लेकिन उन दिनों संतोषी के खासमखास बन चुके अभिनेता अजय देवगन को लेकर संतोषी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' शुरू कर चुके थे। लेकिन अब संतोषी बीते बातें बिसरा चुके हैं और सनी देओल का इस बात के लिए सार्वजनिक रूप से एहसान मानते हैं कि उन्होंने ही उनकी पहली फिल्म को पूरा करने में पूरी मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें