फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv: इस साल गिरती TRP के कारण बंद हुए ये शोज, अच्छी शुरुआत के बाद भी मनोरंजन करने में रहे असफल

Wed, 20 Dec 2023 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी शोज - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित इंडस्ट्री टीवी की होती है। टेलीविजन जगत में आए दिन नए नए सीरियल और शो देखने को मिलते हैं। कुछ शो सुपर हिट हो जाते हैं और कुछ पर टीआरपी(TRP) ना मिलने की वजह से उनके प्रोडक्शन पर ताला लग जाता है। आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल खराब टीआरपी के चलते तुरंत ही बंद कर दिए गए। आइए जानते हैं, उन शोज के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
दुर्गा और चारू - फोटो : सोशल मीडिया
दुर्गा और चारू
एक समय टीवी जगत का चर्चित शो 'दुर्गा और चारू' फैंस का मनोरंजन करने में कामयाब हुआ था। हालांकि, बाद में  की कहानी दर्शकों को खास पसंद नही आई और टीआरपी ना मिलने की वजह से मेकर्स ने इसे बंद कर दिया।

Dunki: सुनील शेट्टी ने पहले दिन डंकी का पहला शो देखने का किया वादा, शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया
 
विज्ञापन

3 of 5
मोलक्की 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मोलक्की 2
'मोलक्की 2' शो का किस्सा शुरू होने के साथ ही खत्म हो गया था। मात्र डेढ़ महीने के टेलीकास्ट के बाद ही 'मोलकी 2' का प्रसारण बंद करना पड़ा। इस शो के लीड रोल में आशीष कपूर और विधी यादव थे लेकिन ये दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाए।

TV Stars: बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुके हैं टीवी के ये मशहूर सितारे, फिर बड़ा मौका मिलते ही बनाई दूरी
 

4 of 5
शेरदिल शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
शेरदिल शेरगिल
शो 'शेरदिल शेरगिल' का कंटेंट भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। 'शेरदिल शेरगिल' साल 2022 में ऑन एयर किया गया था, लेकिन यह शो भी ज्यादा दिन नहीं चला और इस साल फरवरी में इसे बंद कर दिया गया।

Salaar: सालार टीम ने पीवीआर-आईनॉक्स से वापस ली रिलीज! मेकर्स ने गलत व्यवहार के लिए की अजय बिजली की आलोचना

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कथा अनकही - फोटो : सोशल मीडिया
कथा अनकही
'कथा अनकही' को भी अपने कंटेंट के कारण केवल निराशा ही हाथ लगी थी। अनकही को शुरुआत में काफी पसंद किया गया, लेकिन बाद में यह टीआरपी लेने में सफल नहीं रही और दिसंबर में इसे बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें