राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एजेंसी ने खराब कर दिया करियर
साल 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' के बाद राजकुमार राव की अब तक सिनेमाघरों में रिलीज हुई 12 फिल्मे फ्लॉप हो चुकी हैं। इन फिल्मों में '5 वेडिंग्स', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'जजमेंटल है क्या', ‘मेड इन चाइना’, ‘शिमला मिर्ची’, ‘रूही’, ‘बधाई दो’, ‘हम दो हमारे दो’, 'हिट: द फर्स्ट केस', ‘भीड़’, ‘श्रीकांत’ और ‘मि. एंड मिसेज माही’ शामिल हैं। इन सारी फिल्मों के साथ एक बात एक जैसी रही और वह ये कि इनकी कहानियों से सिनेमाघरों में फिल्में देखने वाले दर्शक तारतम्य नहीं बिठा सके। ऐसा नहीं कि उनको ध्यान में रखकर लेखक अच्छी कहानियां नहीं लिख रहे लेकिन बताते हैं कि उनकी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के बीच में आ जाने के बाद से राजकुमार तक अच्छी कहानियां पहुंच ही नहीं पा रही हैं।