राजन शाही
- फोटो : सोशल मीडिया
राजन शाही ने कहा, 'मैं एकमात्र निर्माता हूं, जो प्रतिभा की सराहना करता है, लेकिन अगर कोई अभिनेता मेरे साथ दुर्व्यवहार करता है या मुझे परेशान करता है, तो मैं बकवास बर्दाश्त नहीं करूंगा। किसी शो के लिए हमारे पास बड़ा दांव होता है, लेकिन जब अभिनेता या कुछ नए कलाकार आते हैं और अचानक उन्हें सफलता मिलती है, तो वह सफलता उनके सिर चढ़कर बोलने लगती है। वे अचानक खुद को इतनी गंभीरता से लेना शुरू कर देते हैं। वे यह मानने लगते हैं कि उनके बिना दुनिया का अस्तित्व ही नहीं है।'