ऋषि कपूर की फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ की अभिनेत्री राधिका शरतकुमार दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म में ऋषि कपूर की पत्नी की भूमिका अदा की थी। टी रामा राव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक गांव की सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाकर उन्होंने लाखों दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। हालांकि, अब उन्होंने अभिनय करना छोड़ दिया है और वह कुछ और कर रही हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री अब कहां हैं और क्या कर रही हैं? Dil Ko Tumse Pyaar Hua: चिराग-दीपिका की अनोखी प्रेम कहानी, 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' इस दिन होगा शुरू
बड़े घर की बेटी हैं राधिका
अभिनेत्री राधिका शरतकुमार एक प्रतिष्ठित अभिनेता-राजनेता परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने राजनीति में आने से पहले दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में खूब नाम कमाया। वह तमिल अभिनेता और राजनेता, मद्रास राजगोपालन राधाकृष्णन पत्नी गीता की बेटी हैं। उनकी मां एक श्रीलंकाई तमिल थीं। राधिका को शिक्षा भारत, श्रीलंका और यूनाइटेड किंगडम से प्राप्त हुई है।
दो शादियां रहीं असफल
मशहूर अभिनेत्री के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने मलयालम अभिनेता और निर्माता प्रताप पोथेन से शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिनों नहीं चल सकी। और वे जल्दी ही अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने एक ब्रिटिश रिचर्ड हार्डी से शादी कर ली। यह शादी भी असफल रही। अंत में साल 2001 में उन्होंने पूर्व बॉडीबिल्डर शरतकुमार रंगनाथन संग फेरे लिए। अभिनेत्री के तीसरे पति शरतकुमार रंगनाथन एक अभिनेता भी हैं। हालांकि, अब उन्होंने राजनीति का दाम थाम लिया है। इन दोनों ने दो तमिल फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। अभिनेत्री का एक बेटा राहुल है और एक बेटी जिसका नाम रायने है। उनकी बेटी ने दिग्गज क्रिकेटर अभिमन्यु माथुर से शादी की है।
अभिनय की दुनिया की दुनिया में रहा शानदार सफर
अभिनेत्री ने साल 1978 की तमिल फिल्म ‘किझाक्के पोगुम रेल’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। राधिका शरतकुमार ने कई तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने अपने काम के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं। अपने अभिनय के करियर में उन्हें कई फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं, जिसमें ‘न्यायम कावली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेत्री का पुरस्कार, ‘धर्म देवथाई’, ‘नीथिक्कू थंडानई’ और ‘केलाडी कनमनी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री का पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार मिल शामिल हैं।
हिंदी फिल्मों में नहीं चला जादू
साउथ की फिल्मों में तो राधिका ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ ‘आज का अर्जुन’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘लाल बादशाह’ जैसी फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और अन्य कई बॉलीवुड सितारों के साथ स्क्रीन साझा की, लेकिन हिंदी सिनेमा में जगह नहीं बना पाईं। आखिरकार कुछ वर्षों बाद उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा उद्योग में लौटना पड़ा। अभिनेत्री ने फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाया, साल 1985 में आई तमिल फिल्म ‘मीन्दुम ओरु कथल कथाई’ का निर्माण किया। इस फिल्म के लिए उन्हें इंदिरा गांधी पुरस्कार भी मिला।
अभिनय के बाद राजनीति का किया रुख
फिल्म और टेलीविजन उद्योग में सफल करियर के बाद अभिनेत्री ने राजनीति का रुख किया। साल 2006 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने पति शरतकुमार रंगनाथन के साथ एआईएडीएमके में शामिल हो गईं। हालांकि, उन्हें 18 अक्टूबर 2006 को पार्टी से निकाल दिया गया। इस साल उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में विरुधुनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा।
चेक बाउंस मामले में हो चुकी है सजा
अभिनेत्री के प्रोडक्शन हाउस रादान मीडिया वर्क्स इंडिया लिमिटेड पर आयकर विभाग ने चेक बाउंस के मामले में 11 अप्रैल, 2017 को छापा मारा। उनके घर की तलाशी लेने के कुछ दिनों बाद। आखिरकार 7 अप्रैल, 2021 को स्पेशल कोर्ट ने राधिका और शरतकुमार को इस मामले में दोषी करार दिया। उन्हें एक साल की जेल और 3.3 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। उसी दिन शरतकुमार को सजा से राहत मिल गई क्योंकि उन्होंने कहा कि इस मामले को सुलझा लिया जाएगा और कोर्ट ने राधिका के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया क्योंकि वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। कोर्ट ने इन मामलों से संबंधित 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया। प्रेगनेंसी की खबरों के बीच युविका चौधरी ने साझा की हॉट तस्वीरें