फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: नहीं थम रही 'कालीन भैया'-'विधायक जी' की जुबानी जंग, संघर्ष वाले कमेंट पर अभिनेता ने दिया जवाब

Sat, 29 Jun 2024 04:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पंकज त्रिपाठी और पंकज झा - फोटो : इंस्टाग्राम pankajtripathi, realpankajjha
ओटीटी की दुनिया में चर्चित भारतीय सीरीज का नाम गिना जाए तो प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' के बिना लिस्ट अधूरी मानी जाती है। यूं तो इस सीरीज में गाली-गलौज, हिंसा, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार सब कुछ कूट-कूटकर भरा है, लेकिन इन सबके बावजूद दर्शकों ने इस सीरीज को भरपूर प्यार दिया है। कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी अपनी इसी सीरीज को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच पंकज ने  अभिनेता पंकज झा द्वारा उन पर उनके संघर्षों के बारे में टिप्पणी करने पर भी जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पंकज झा - फोटो : ट्विटर
'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 'पंचायत' अभिनेता पंकज झा द्वारा उन पर उनके संघर्षों को रोमांटिक बनाने का आरोप लगाने पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में पंकज झा ने कहा था कि उन्हें संघर्ष शब्द पसंद नहीं है। कथित तौर पर वह पंकज त्रिपाठी के होटल के कमरे से मनोज बाजपेयी की चप्पल चुराने का जिक्र कर रहे थे। पंकज ने इस घटना का हवाला देते हुए बताया कि कैसे उनके संघर्षों को ग्लैमराइज किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, "मैंने कभी भी अपने सफर या संघर्षों को रोमांटिक नहीं बनाया। हां, मैंने यह जरूर कहा कि मेरी पत्नी कमाती थी और मैं काम की तलाश करता था। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं अपनी कमर पर गमछा बांधूंगा और अंधेरी स्टेशन के बाहर सोऊंगा। जब हम मुंबई आए तो मेरी जिंदगी अच्छी और खुशहाल थी। मैंने कभी भी इसे ग्लैमराइज करने या इससे सहानुभूति पाने की कोशिश नहीं की।"

4 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम pankajtripathi
अभिनेता ने कहा, "हम अपनी यात्राएं खुद जीते हैं और अपनी लड़ाइयां खुद लड़ते हैं। जब आप इन कहानियों को पढ़ते या सुनते हैं, तो कुछ लोग प्रेरित हो सकते हैं। और अगर वे प्रेरित नहीं होते हैं, तो भी यह कोई मुद्दा नहीं है। हर किसी को बस अपनी जिंदगी वैसे ही जीनी चाहिए, जैसे वे चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम pankajtripathi
बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा शो में चप्पल वाली घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि एक होटल में काम करते समय मनोज बाजपेयी उनके मेहमान बनकर आए थे और वे अपनी चप्पलें वहीं भूल गए थे।

Varalaxmi Sarathkumar: कौन हैं वरलक्ष्मी सरथकुमार? तेजा सज्जा की 'हनुमान' फिल्म में निभा चुकी हैं यह अहम रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें