कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' के साथ दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। ट्रेलर जारी हो चुका है और ट्रेंड कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला क्योंकि 'सिंघम 3' से है, तो इसी के ट्रेलर से अगर तुलनात्मक रूप से देखें तो 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर आगे निकल चुका है। फिल्म का क्या हाल होगा, इस प्रश्न का उत्तर अभी भविष्य के गर्भ में है। लेकिन, इस फिल्म से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में 13 साल हो गए हैं और 13 ही फिल्में रिलीज हुई हैं। चलिए जानते हैं अभिनेती की फिल्मों का रिपोर्टकार्ड....