फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: पत्नी स्नेहा रेड्डी संग गणपति को घर लाए अल्लू अर्जुन, गणेश चतुर्थी पर किया बप्पा का भव्य स्वागत

Sun, 08 Sep 2024 10:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का अल्लू के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने मिलकर गणेश चतुर्थी मनाई और साझा कीं खास तस्वीरें।  
 
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@allusnehareddy
अल्लू अर्जुन अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का अल्लू के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने मिलकर गणेश चतुर्थी मनाई और साझा कीं खास तस्वीरें।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@allusnehareddy
अल्लू अर्जुन ने भी बाकी सेलेब्स की तरह अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई और बप्पा का घर में स्वागत किया। अल्लू की पत्नी स्नेहा ने सोशल मीडिया पर उत्सव की खास तस्वीरें साझा कीं। अब इन तस्वीरों पर अल्लू के प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन के गणपति - फोटो : इंस्टाग्राम@allusnehareddy
अल्लू अर्जुन जल्द ही अपनी अगली रिलीज 'पुष्पा 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2021 'पुष्पा: द राइज' का दूसरा भाग है। पुष्पा: द राइज ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। अब प्रशंसकों को 'पुष्पा 2' से काफी उम्मीदें हैं कि यह फिल्म इसके पहले पार्ट से भी धमाकेदार होगी। इस फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।
 

4 of 5
अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम@allusnehareddy
स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल हैंडल पर बेहद ही शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें अल्लू अपने बच्चों के साथ जश्न मनाते और बप्पा की पूजा करते नजर आ रहे हैं। उनकी बेटी भी बप्पा के स्वागत के लिए बेहद उत्साहित दिख रही है। कैप्शन में लिखा है, "भगवान गणेश आपके घर को खुशियों, शांति और समृद्धि से भर दें। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!" अब प्रशंसक भी अल्लू की इन शानदार तस्वीरों में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "बस इन क्यूट लोगों को देखिए, आप पहले से ही मेरे दिल में बसी हुई हैं।" दूसरे ने लिखा, "सबसे प्यारी तस्वीर।" एक और फैन ने लिखा, 'पुष्पा ही पुष्पा'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी के साथ बप्पा की पूजा करते अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@allusnehareddy
पुष्पा 2: द रूल भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है, खासकर पहली किस्त की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से प्रशंसकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को मूल रूप से 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से देरी के कारण 'पुष्पा 2' को अब 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें