फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Girlfriend: रश्मिका के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'द गर्लफ्रेंड' से सामने आई अभिनेत्री की पहली झलक

Fri, 05 Apr 2024 01:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज 5 अप्रैल को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा मिल रहा है। रश्मिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अब निर्माताओं ने अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से रश्मिका का पहला लुक जारी किया। वहीं अब 'द गर्लफ्रेंड' से रश्मिका की पहली झलक देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
द गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की निर्माण कंपनी गीता आर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अभिनेत्री के दो लुक पोस्टर साझा किए। पोस्टर के लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में रश्मिका एक कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभा रही हैं। एक पोस्टर में वह शर्मीली दिख रही हैं, जबकि दूसरे में वह सोच में खोई हुई हैं।

Taaza Khabar Season 2: 'ताजा खबर' के दूसरे सीजन का टीजर जारी, वसंत की मौत की खबर से हैरत में पड़े दर्शक
विज्ञापन

3 of 5
द गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टर के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'उसकी आंखें मुस्कुराने से पहले मुस्कुराती हैं और वे ऐसे शब्द बोलते हैं, जो वे नहीं बोलेंगी। पेश करते हैं 'द गर्लफ्रेंड'। नेशनल क्रश, हमेशा खुश रहने वाली रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सलवार कुर्ता सेट में रश्मिका कॉलेज सेटअप में शर्मीली लग रही थीं।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के टेलीकास्ट पर बढ़ा विवाद, अब चुनाव आयोग के पास पहुंची कांग्रेस

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
23 अक्तूबर को अपनी 24वीं फिल्म की घोषणा करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा था, 'दुनिया महान प्रेम कहानियों से भरी है, लेकिन कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी हैं, जो पहले न तो सुनी गईं और न ही देखी गईं। 'द गर्लफ्रेंड' ऐसी ही एक फिल्म है। इस बीच रश्मिका मंदाना यूएई में अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी इस वेकेशन में उनके साथ शामिल हुए हैं।
Kiran Rao: आमिर की पूर्व पत्नी बुलाए जाने पर किरण राव को पड़ता है फर्क? अपने रिश्ते को लेकर दिया ये बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों के बारे में तो रश्मिका मंदाना के पास कतार में कई फिल्में हैं। वे 'रेनबो', 'डी 51', 'छावा', 'पुष्पा 2' और रवि तेजा के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। वहीं 'पुष्पा 2' से भी अभिनेत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनका 'श्रीवल्ली' का लुक जारी किया। पोस्टर में अभिनेत्री साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं।
Avinash Tiwary: अविनाश तिवारी ने अपने किरदारों पर की बात, 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए कुणाल खेमू को दिया क्रेडिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें