निर्माता-निर्देशक सुभाष घई के बाद अब अपने जमाने के सुपरहिट निर्माता-निर्देशक के सी बोकाडिया भी दूरदर्शन पर दस्तक देने जा रहे हैं। ‘नसीब अपना अपना’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘आज का अर्जुन’ जैसी फिल्में बना चुके बोकाडिया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर एक धारावाहिक बनाया है।