भारत के मुख्य त्योहारों में से एक होली के रंगो में सराबोर होने को सभी तैयार हैं। देशभर में होली 10 मार्च को मनाई जाएगी। इससे पहले ही देश के अलग-अलग हिस्सों में होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी होली का त्यौहार जमकर मनाया जाता है। इसी कड़ी में होली से तीन दिन पहले यानि कि शुक्रवार शाम को उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई स्थित अपने घर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें खास तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति मशहूर पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शिरकत की। उनके अलावा अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल भी पहुंचे। इन सबके अलावा उद्योग जगत से जुड़ी और अंबानी परिवार के करीबी मित्रों समेत कई जानी मानी हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंचे। आगे देखें ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहुंचे सितारों का अलहदा अंदाज-----