फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: रोहित को टीम में शामिल करने की झूठी खबरों पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, पोस्ट साझा कर दी सफाई

Sat, 20 Apr 2024 12:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा को लेकर खबर आई कि वह रोहित शर्मा को अपनी टीम में जोड़ना चाहती हैं। यह भी दावा किया गया कि वह शिखर धवन की जगह रोहित शर्मा को आईपीएल टीम का कप्तान बनाने की तैयारी कर रही हैं। इस खबर पर हाल ही में प्रीति जिंटा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इन खबरों को पूरी तरह गलत ठहराया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा, शिखऱ धवन, शुभमन - फोटो : इंस्टाग्राम
सामने आई तमाम खबरों में यह दावा किया गया है कि प्रीति जिंटा ने ऐसा कहा है कि वह अगले ऑक्शन में रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए पूरी जी-जान लगा देंगी। इस मामले पर प्रीति जिंटा ने तमाम पोर्टल पर चल रहीं इन खबरों के स्क्रीन शॉट साझा करते हुए लिखा है, 'ये खबर फर्जी हैं'। उन्होंने आगे एक नोट लिखा है, 'फेकन्यूज! ये सभी आर्टिकल पूरी तरह से गलत और निराधार हैं'।
Arti Singh Bridal Shower: कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने किया आरती सिंह के ब्राइडल शॉवर का आयोजन, पहुंचे ये सितारे
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा है, 'मैं रोहित शर्मा का बेहद सम्मान करती हूं और मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक भी हूं। लेकिन, मैंने ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं दिया। इस तरह का बयान भी कभी नहीं दिया। मैं शिखर धवन का बहुत सम्मान करती हूं। फिलहाल वह चोटिल हैं और ऐसे वक्त में इस तरह के आर्टिकल्स का आना बहुत खराब है। यह आर्टिकल गलत सूचनाओं का उदाहरण हैं, जिन्हें बिना किसी तथ्य के जाने चलाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

4 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं बहुत विनम्रता के साथ मीडिया से अनुरोध करती हूं कि वे इसे प्रसारित करने से बचें। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि वर्तमान में हमारे पास एक बेहतरीन टीम है और हमारा एकमात्र ध्यान खेल में जीतना है। आप भी आईपीएल मैच का ज्यादा से ज्यादा आनंद लें। शुक्रिया'।
Kareena Kapoor: करीना ने 'रामलीला' छोड़ी, दीपिका-रणवीर ने आज तक नहीं बोला थैंक्यू, इसी से शुरू हुआ था रोमांस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा के फिल्मी वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। 
Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े केस में आया बड़ा अपडेट, अब नए अधिकारी करेंगे विशेष जांच दल का नेतृत्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें