फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spirit: एनिमल निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की स्पिरिट पर दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी...

Tue, 22 Oct 2024 01:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एनिमल फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी आगामी फिल्म स्पिरिट की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह प्रभास अभिनीत और संदीप की चौथी निर्देशित फिल्म होगी।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म स्पिरिट - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
एनिमल फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी आगामी फिल्म स्पिरिट की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह प्रभास अभिनीत और संदीप की चौथी निर्देशित फिल्म होगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : इंस्टाग्राम@sandeepreddy.vanga
एनिमल की आपार सफलता के बाद, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अपनी आगामी फिल्म स्पिरिट पर काम कर रहे हैं। फिल्म के बारे में सोशल मीजिया पर काफी चर्चा है क्योंकि इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म कल्कि 2898 एडी की सफलता के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। फिल्म स्पिरिट अभी भी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। स्पिरिट से जुड़ी हर जानकारी पर प्रशंसकों की नजर रहती है। हाल ही में मीडिया के दौरान वांगा ने स्पिरिट की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने जीता प्रशंसकों का दिल, सेल्फी लेने में की मदद, नेटिजेंस बोले- 'क्वीन'
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas, sandeepreddy.vanga
तेलुगु फिल्म पोटेल के प्री-रिलीज इवेंट में उपस्थित हुए संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट के बारे में खुलकर बात की। निर्देशक से फिल्म स्पिरिट के बारे में खुलासा करने के लिए कहा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वांगा ने एक चॉकबोर्ड लिया और उस पर चॉक से 'पुलिस स्टोरी' लिखा। इवेंट के होस्ट ने इसे जोर से पढ़ा और भीड़ ने जमकर इसकी प्रशंसा की। इस घोषणा के बाद, प्रशंसक प्रभास को स्पिरिट में पुलिस की वर्दी पहने हुए देखने की उम्मीद कर सकते हैं। इवेंट का वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है।

4 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वांगा ने खुलासा किया कि स्पिरिट को 300 करोड़ रुपये के बजट पर शूट किया जाएगा। निर्देशक को यह भी भरोसा था कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन 150 करोड़ रुपये कमा लेगी। वांगा ने कहा, "प्रभास और मेरे संयोजन के साथ-साथ सैटेलाइट और डिजिटल अधिकारों के साथ, हम अपना बजट वसूल कर लेंगे। अगर टीजर, ट्रेलर और गानों के साथ सब कुछ ठीक रहा तो दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए हम जो कुछ भी करते हैं, उससे पहले दिन 150 करोड़ रुपये कमा ही लेगी।"
War 2: वॉर 2 में कैमियो कर सकते हैं शाहरुख खान, पठान के लुक में आएंगे नजर? जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन की फिल्म...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम@sandeepreddy.vanga
वंगा ने अब तक सिर्फ तीन फिल्में निर्देशित की हैं, जिनमें अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह और एनिमल शामिल हैं। इन तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। स्पिरिट की घोषणा 2021 में की गई थी, जब टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया था। यह फिल्म प्रभास के करियर की 25वीं फिल्म होगी। इसे भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। वंगा ने प्रभास के अलावा फिल्म के बाकी कलाकारों के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।
Box Office Collection: लाखों में सिमटी 'जिगरा' की कमाई, 'देवरा' और 'वेट्टैयन' भी हुई पस्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें