आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो एक साथ 11 अक्तूबर को रिलीज हुई थीं। वहीं 27 सितंबर को रिलीज हुई जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा रिलीज हुई थी। इसके अलावा रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की वेट्टैयन 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। किस फिल्म ने कितनी कमाई की है, यहां जानिए
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो एक साथ 11 अक्तूबर को रिलीज हुई थीं। वहीं 27 सितंबर को रिलीज हुई जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा रिलीज हुई थी। इसके अलावा रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की वेट्टैयन 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। किस फिल्म ने कितनी कमाई की है, यहां जानिए
विज्ञापन
2 of 5
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा 11 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में भाई-बहन की कहानी को बेहद ही इमोशनल तरीके से परोसा गया है। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है, जिन्होंने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी। धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत करण जौहर, अपूर्व मेहता, शाहीन भट्ट, सौमेन मिश्रा और खुद आलिया भट्ट ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में आलिया के अलावा वेदांग रैना ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की स्टोरी दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आई। sacnik के अनुसार, जिगरा ने पहले दिन 4 करोड़ 55 लाख से कमाई की शुरुआत की थी। जिगरा ने 10वें दिन रविवार को 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 11वें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 60 लाख रुपये रह गई। अब जिगरा की कुल कमाई 27 करोड़ 80 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो दर्शकों को आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा से ज्यादा पसंद आई। जिगरा और विक्की विद्या... दोनों एक ही दिन 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। विक्की विद्या.. की पटकथा और निर्देशन राज शांडिल्य द्वारा किया गया है। इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाओ फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में काफी समय बाद मल्लिका शेरावत की अदाकारी देखने को मिली। बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ 5 लाख की कमाई की थी। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने 10वें दिन 2 करोड़ 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 11वें दिन विक्की विद्या... ने 99 लाख के आस पास का कलेक्शन किया है। विक्की विद्या... फिल्म की कुल कमाई अब 34 करोड़ 34 लाख रुपए हो गई है।
4 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ 7 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई वैसी नहीं हुई, जैसी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने पहले हफ्ते 122 करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद 11 वें दिन फिल्म ने 5. 35 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं 12 वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 85 लाख की कमाई की, जो जिगरा और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से कहीं ज्यादा रही। बहरहाल, वेट्टैयन ने अब तक कुल 136 करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई की है। Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने जीता प्रशंसकों का दिल, सेल्फी लेने में की मदद, नेटिजेंस बोले- 'क्वीन'
लगभग 300 करोड़ के बजट में बनी जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा ने (sacnik के अनुसार) 82.5 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद से इसकी कमाई लगातार घटने लगी। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़, तीसरे दिन 39.9 करोड़ कमाए और पहले वीक में फिल्म ने कुल 215.6 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे वीक में फिल्म ने 45.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे साफ हो गया कि फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। देवरा पार्ट 1 ने बीते सोमवार को 80 लाख रुपये की कमाई की है। देवरा का कुल क्लेक्शन अब 276 करोड़ 3 लाख रुपये हो गया है Alia Bhatt Jigra BTS Video: अल्फा की शूटिंग के बाद वापस मुंबई लौटीं आलिया भट्ट, साझा किया जिगरा का BTS वीडियो