फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: कल होगा 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट का खुलासा? फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा करेंगे मेकर्स!

Sat, 20 Apr 2024 05:59 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सूत्र ने खबर की पुष्टि करते हुए आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से मेकर्स फिल्म की रिलीज की तारीख की भी घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। दर्शक फिल्म की रिलीज डेट जानने के लिए लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' शुरुआत से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए दर्शक उत्सुक रहते हैं। फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' साइंस-फिक्शन है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए मेकर्स इस रविवार को एक बड़ी घोषणा की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
खबर के मुताबिक मेकर्स इस रविवार कुछ बड़ा खुलासा करने के लिए तैयार हैं, जिसे जानकर फैंस भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। रिपोर्ट्स की पुष्टि करते हुए एक सूत्र ने खुलासा करते हुए कहा कि यह दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। अपने शानदार प्रचार अभियानों और आयोजनों के लिए मशहूर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ा नया अपडेट दुनिया भर के फैंस को आश्चर्यचकित कर देने वाला होगा।  

Shark Tank India 3: अपनी मौत की फर्जी खबरों से परेशान 'शार्क टैंक इंडिया 3' की जज विनीता, नहीं मिल रही कोई मदद
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्र ने खबर की पुष्टि करते हुए आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से मेकर्स फिल्म की रिलीज की तारीख की भी घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। दर्शक फिल्म की रिलीज डेट जानने के लिए लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये नया अपडेट फिल्म की कहानी या किरदारों से जुड़ा भी हो सकता है। 

4 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा कि फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' एक बड़ी फिल्म है। इसे देखने के लिए दर्शकों को बस थोड़ा और इंतजार करना होगा। साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म मानी जाने वाली 'कल्कि 2898 एडी' नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित एक बहुभाषी फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
इसमें प्रभास अपने करियर में पहली बार एक सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं और उनके प्रशंसक यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि नाग अश्विन ने क्या नया किया है।  

Parineeti Chopra: चमकीला के बाद अच्छे प्रोजेक्ट के इंतजार में हैं परिणीति, बोलीं- मुझे उम्मीद है कि अगर मैं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें