फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey Affair: खूबसूरत हसीना के प्यार की दर्दनाक कहानी, विवादों में रही पूनम पांडे की शादी

Fri, 02 Feb 2024 12:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस दोनों का मिक्स अप देखने को मिलता है। फिल्म जगत की हसीनाएं केवल खूबसूरती में ही नहीं बल्कि बोल्डनेस में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस से लोगों के दिलों पर राज करने वाली पूनम पांडे की शुक्रवार को निधन की खबर सामने आई थी। अभिनेत्री की मौत की खबर उनके इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई थी। इस खबर के साझा होने के 24 घंटे बाद अभिनेत्री खुद सामने आई हैं और बताया है कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। पूनम का फिल्मी करियर तो बहुत सफल नहीं रहा, लेकिन उनकी बोल्ड अदाओं के चर्चें आज भी लोगों की जुबां पर ही रहते हैं। ग्लैमर की इस चकाचौंध इंडस्ट्री में पूनम पांडे का नाम अनेकों लोगों के साथ जुड़ा है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूनम पांडे - फोटो : social media
अभिनेत्री पूनम पांडे का विवादों से गहरा नाता रहा है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। पूनम ने साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुशी-खुशी इस शादी का एलान किया था, लेकिन शादी के 12 ही दिन में उनके और सैम बॉम्बे के अलगाव की खबर भी आ गई थी। फैंस भी इस खबर को सुनकर काफी शॉक्ड हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम पांडे ने अपनी 12 दिन की शादी को गहरे विवादों में डाल दिया था। पूनम ने अपने पति  सैम बॉम्बे पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके बाद से दोनों के वैवाहिक रिश्ते में खटास आ गई थी और दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए थे। एक्ट्रेस ने 2013 में ‘नशा’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

4 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, मॉडलिंग में असफल होने के बाद पूनम ने साल 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। अभिनेत्री फिल्मों का बड़ा नाम नहीं बन पाई थीं और बाद में उन्होंने एडल्ट फिल्मों और रिएलिटी शोज का रुख किया। अभिनेत्री कंगना रणौत के लोकप्रिय शो लॉक अप में भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
'लॉक अप' शो के दैरान पूनम ने सनसनीखेज खुासा भी किया था कि उनके पति सैम उन्हें काफीृ कंट्रोल करते थे। अभिनेत्री के फोन से लेकर उनके कपड़े पहनने तक के फैसले सैम लिया करते थे। पूनम इस व्यवहार से तंग आ गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि घरेलू हिंसा के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज तक हो गया था।

Poonam Pandey Death: नही रहीं बोल्डनेस क्वीन पूनम पांडे, मॉडलिंग के रास्ते बॉलीवुड में ली थी एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें