पीयूष मिश्रा { मैं नहीं मानता}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस गीत के लिए पीयूष मिश्रा का चुनाव फिल्म की प्रोड्यूसर प्रतिमा दत्ता ने किया। प्रतिमा दत्ता कहती हैं, 'इस फिल्म की कहानी बहुत संवेदनशील हैं। इस गाने की अवाज के लिए पीयूष मिश्रा सबसे सही विकल्प थे। फिल्म में उन्होंने दमदार अभिनय तो किया ही है, लेकिन इस गाने में भी भी वह बहुत खास असर छोड़ते हैं। हालांकि फिल्म के गाने के लिए उन्हें तैयार करना थोड़ा कठिन था, लेकिन इस फिल्म का विषय ऐसे ज्वलंत विषय पर आधरित है। मैंने अब तक जितने भी गाने पीयूष जी के सुने हैं, मुझे लगा है कि इस गाने के साथ वही सही न्याय कर सकते हैं। गाना अब रिलीज हो चुका है, इस गाने को जिस तरह से लोग पसंद कर रहे हैं, मुझे लगता है कि मेरा यह सही निर्णय था।'