फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Kaushal: 'मेरा किरदार रानी-रिशु के अतीत से अंजान है', फिर आई हसीन दिलरुबा में अपने रोल पर सनी का खुलासा

Tue, 30 Jul 2024 11:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' दर्शकों के बीच खूब चर्चा में बनी हुई है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों का उत्साह और बढ़ गया है। अब हाल ही में, विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने अपनी भूमिका को लेकर क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
अभिनेता ने बताया कि कैसे उनका किरदार रिशु (विक्रांत मैसी) और रानी (तापसी पन्नू) की उथल-पुथल भरी जिंदगी में उलझ जाता है। कौशल ने अपने किरदार अभिमन्यु को ऐसे व्यक्ति के रूप में बताया, जो रिशु और रानी के अतीत से पूरी तरह अनजान है। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु अपनी छोटी सी दुनिया में जी रहा है, उसका कोई परिवार नहीं है और जब तक वह रानी से नहीं मिलता, तब तक उसने जिंदगी से हार मान ली है। यहीं पर उसे अपने उद्देश्य का एहसास होता है और वह रानी से प्यार करने लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सनी ने कहा, "अभिमन्यु का रानी और रिशु से कोई लेना-देना नहीं है। उसे बिल्कुल भी पता नहीं है कि वे कहां से आए हैं। वह अपनी छोटी सी दुनिया में जी रहा है, उसका कोई परिवार नहीं है और वह रानी से प्यार करता है।"

4 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
सनी ने आगे कहा, "वह एक अकेला किरदार है, जो रानी से मिलने तक जिंदगी से हार मान चुका है। तभी उसे एहसास होता है कि उसे इस दुनिया में रानी के लिए लाया गया है और इस तरह वह उनकी कहानी में उलझ जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'फिर आई हसीन दिलरुबा' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
'फिर आई हसीन दिलरुबा' कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित और सह-निर्मित है। यह जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Spirit Update: प्रभास के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'स्पिरिट' पर नया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें