फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu:'खेल खेल में' पति मैथियास को 'हसीन दिलरुबा' ने दी चुनौती, साड़ी में हॉकी खेलती दिखीं तापसी पन्नू

Mon, 05 Aug 2024 12:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच तापसी पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने पति का समर्थन करती नजर आईं। अब उनकी हालिया कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू-मैथियास बो - फोटो : इस्टाग्राम @taapsee
तापसी पन्नू आज के वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के लिए कोई अनजाना नाम नहीं हैं। वह एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए काफी चर्चा बटोर रही हैं। अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच तापसी पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने पति का समर्थन करती नजर आईं। अब उनकी हालिया कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू-मैथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी बीते दिनों पेरिस ओलंपिक में अपने पति और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाई के कोच मौथियास बो का समर्थन करती नजर आई थीं। अब तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों में वह हॉकी स्टिक लिए किसी हॉकी प्लेयर की तरह अपनी छाप छोड़ती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अने पति और पूर्व बैडमिंटन कोच मौथियास बो को हॉकी के लिए चुनौती पेश करती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने साड़ी पहनकर हॉकी खेलती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू-मैथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तस्वीरों में तापसी और मैथियास हॉकी स्टिक पकड़े हुए हैं, जबकि तापसी की बहन शगुन पन्नू उन्हें किनारे खड़े हो कर देख रही हैं। इन तस्वीरों को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा कैप्शन के साथ साझा किया गया है। कैप्शन में लिखा है, "रील से रियल तक -हॉकी की कला को निखारते हुए, तापसी और मैथियास"

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे पार्ट को आने में कितना समय लगेगा, निर्देशक नाग अश्विन ने दिया जवाब

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी ने भी पेरिस ओलंपिक से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस दौरान काफी मजा आया। अभिनेत्री ने लिखा, "ओलंपिक में यह काफी शानदार दिन था पेरिस से रवाना होने से पहले यह खेल काफी मजेदार था। पेरिस में लगभग एक सप्ताह खेल देखना वाकई जीवन भर के लिए एक यादगार अनुभव रहा। अब मैं काम पर वापस जा रही हूं,क्योंकि लगभग 2 साल की मेरी मेहनत जल्द ही रंग ला रही है। मैं वापस हसीन बन गई हूं, जो खेल खेलती है,  साइन आउट।”

तलाक की खबरों को किया खारिज, घर में पायल ने किया कृतिका का स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
बताते चलें कि तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म 'खेल खेल में' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों के जरिए उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता देखने को मिलेगी। फिर आई हसीन दिलरुबा एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें वह विक्रांत मैसी, सनी कौशल, जिमी शेरगिल आदि कलाकारों के साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। इसके अलावा उनकी खेल खेल में एक कॉमडी-ड्रामा होगी, जिसमें वह अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर आदि कलाकारों के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। 
Farah Khan: 'उनके मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं थी', मां को याद कर भावुक हुईं फराह, साझा किया नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें