फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat 3: आम से खास हुए पंचायत के सितारे, बनराकस बोले- 'इससे ज्यादा अमीर नहीं हो पाएंगे'

Tue, 25 Jun 2024 03:32 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इनमें रघुवीर यादव, जितेंद्र कुमार, सानविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक आदि सितारे गांव में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। सीरीज में गांव के किरदारों में नजर आए इन सितारों का ये अमीर लुक में फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत 3 स्टार्स - फोटो : इंस्टाग्राम
अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। दर्शकों को कॉमेडी से भरपूर पंचायत 3 काफी पसंद आई है। इसमें सचिव जी से लेकर प्रधान जी तक के किरदार की लोगों ने काफी सराहना की है। फुलेरा गांव की ये टोली हाल ही में अपने अमीर लुक में नजर आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्राइम वीडियो ने इन कलाकारों के अमीर लुक की तस्वीरें साझा की हैं, जो आते ही फैंस के बीच छा गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पंचायत 3 स्टार्स - फोटो : इंस्टाग्राम
सीरीज में फुलेरा गांव की टोली बेहद आम लुक में दिखाई दी हैं, लेकिन इन नई तस्वीरों ने गांव के सभी लोगों को एक पल में खास बना दिया है। इन तस्वीरों में सीरीज में नजर आए सितारे फुलेरा गांव में फोटोशूट करवाते हुए नजर आए हैं। इनकी ये तस्वीर सीरीज के शूटिंग के दौरान की है। तस्वीरों में खेत में स्टाइलिश अंदाज में बैठे ये सितारे एक से बढ़कर एक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Sardar 2: कार्ति की आगामी फिल्म 'सरदार 2' को लेकर आया अपडेट, इस महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग
विज्ञापन

3 of 5
पंचायत 3 स्टार्स - फोटो : इंस्टाग्राम
इनमें रघुवीर यादव, जितेंद्र कुमार, सानविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक आदि सितारे गांव में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। सीरीज में गांव के किरदारों में नजर आए इन सितारों का ये अमीर लुक में फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फुलेरा फैशन वीक', एक अन्य ने लिखा 'प्रहलाद चाचा का पैसा सबमें बंट गया', एक ने लिखा, 'जीतू भाई वहां बच्चे रो रहे हैं और आप फोटोशूट करवा रहे हो।' 

4 of 5
पंचायत 3 स्टार्स - फोटो : इंस्टाग्राम
प्राइम वीडियो द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में 'मंजू देवी' यानी कि अभिनेत्री नीना गुप्ता नहीं नजर आ रही हैं। फैंस को तस्वीरों में उनकी कमी खल रही है। यूजर्स मंजू देवी के बारे में पूछ रहे हैं कि वह क्यों नहीं नजर आ रही हैं। बनराकस के किरदार में नजर आए दुर्गेश कुमार ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर लिखा, 'इससे ज्यादा अमीर नहीं हो पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत 3 स्टार्स - फोटो : इंस्टाग्राम
'पंचायत' की बात करें तो दर्शकों को इसके अगले सीजन का बेसब्री से रहता है। हाल ही में रिलीज सीरीज के तीसरे भाग को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। 'पंचायत 3' 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। 

Vashu Bhagnani: ‘भाग नहीं रहें…’, वाशु भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों के निकाले जाने को बताया अफवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें