बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर पाकिस्तानी अभिनेता के साथ नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी फिल्म होगी, जिसका नाम अभी तय नहीं है। अब एक्टर क्योंकि पाकिस्तानी है तो ऐसे में संभावना इस बात की भी है कि दर्शक कोई बवाल न करें या शूटिंग में कोई खलल न हो। लेकिन, निर्माताओं ने इसका भी इंतजाम कर लिया है। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी। लेकिन, अभिनेता कौन है? चलिए ये भी बता देते हैं।