फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते 'सरफिरा' बन 'खेल खेल में' देखें ये फिल्में-सीरीज, ओटीटी पर मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज

Wed, 09 Oct 2024 12:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
'खेल खेल में' और 'सरफिरा' - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और अन्य सहित ओटीटी प्लेटफॉर्म हर हफ्ते फिल्मों और वेब सीरीज की नई स्लेट रिलीज करते हैं। जैसे ही नया हफ्ता शुरू होता है, ये स्ट्रीमिंग दिग्गज अलग-अलग शैलियों और भाषाओं में कई तरह का कंटेंट पेश करते हैं। आने वाले कुछ दिनों में रिलीज होने वाले प्रोजेक्ट्स में ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस का बोलबाला है। अक्षय कुमार की कॉमेडी-ड्रामा 'खेल खेल में' से लेकर 'गुटर गु 2' में रोमांस तक, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खेल खेल में
'खेल खेल में' फिल्म में अक्षय कुमार, फरदीन खान, वाणी कपूर, एमी विर्क, तापसी पन्नू, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दोस्तों और उनके जीवन साथियों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गेम खेलने के बाद एक-दूसरे के बारे में चौंकाने वाले रहस्य खोजते हैं। यह फिल्म 10 अक्तूबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
गुटर गु 2 - फोटो : ANI
गुटर गु 2
'गुटर गु 2' में अनुज के अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद रितु और अनुज के रिश्ते पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस सीरीज में अश्लेषा ठाकुर, विशेष बंसल और सतीश रे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका दूसरा सीजन 11 अक्तूबर को अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज होगा।

4 of 6
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरफिरा
'सरफिरा' एक आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी खुद की एयरलाइन शुरू करने का सपना देखता है। फिल्म में अक्षय कुमार, राधिका मदान और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म 11 अक्तूबर को डिज्नी प्लस  हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
वाजहाई - फोटो : ANI
वाजहाई
'वाजहाई' 1998 में तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में सेट है और कच्चे केले के बागानों के श्रमिकों के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 11 अक्तूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रात जवान है - फोटो : इंस्टाग्राम
रात जवान है
'रात जवान है' तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो माता-पिता बनने के बाद अपने नए जीवन में ढलने के लिए संघर्ष करते हैं। इस सीरीज में बरुन सोबती, अंजलि आनंद और प्रिया बापट मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 11 अक्तूबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें