ऑस्कर अवार्ड 2024 की घोषणा हो चुकी है। 96वें अकादमी अवार्ड समारोह में अभिनेताओं, निर्देशकों और अन्य कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, समारोह में एसएस राजामौली की 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म आरआरआर का भी जिक्र किया गया। गौरतलब है कि बीते साल 'आरआरआर' ने ऑस्कर के ओरिजलन गीत की कैटेगरी के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते।