फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil Khan: इरफान की प्रसिद्धि के कारण उनसे दूर हो गए थे बाबिल, साझा किया बचपन का यह दर्दनाक अनुभव

Mon, 11 Mar 2024 11:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान और बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपनी पहली ही फिल्म 'कला' से साबित कर दिया कि अगर उन्हें सही मौके मिलते रहे, तो इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना सकते हैं। फिल्म 'कला' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' और 'द रेलवे मेन' सीरीज  में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब हाल ही में, बाबिल ने अपने बचपन के दर्दनाक अनुभव और अपने पिता से दूर होने के एहसास के बारे में बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान के बेटे बाबिल खान फिल्मों में आ गए हैं और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन बाबिल को अभी भी अपने दिवंगत पिता की बहुत याद आती है क्योंकि वह उनसे बहुत जुड़े हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बाबिल ने अपने एक बार फिर अपनी यादों का पिटारा खोला है और पिता के साथ अपने यादगार किस्सों को साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
 एक चैट शो के दौरान बाबिल ने कहा कि उन्हें अपने पिता से बहुत दूर होने का एहसास होता था और ये अहसास अच्छा नहीं था, उन्होंने कहा कि प्रसिद्धि ही वह वजह थी, जिसके कारण वह एक बच्चे के रूप में अपने पिता से दूर हो गए। भीड़ थी जो उन्हें खींच लेती और उनके पिता उनका हाथ छोड़ देते। भले ही यह दस मिनट के लिए ही क्यों न हो, यह उनके लिए काफी दुखभरा था क्योंकि बाबिल के लिए इरफान ही उनकी पूरी दुनिया थे।

4 of 5
एक्टर बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे खुलासा किया कि इस असुरक्षा के कारण ही वह लोगों को खुश करने वाला बन गए हैं क्योंकि उनके पिता 15 दिन तक उनके साथ रहते थे और महीने भर की शूटिंग के लिए चले जाते थे। यह वह समस्या थी, जिसका सामना उन्हें एक प्रसिद्ध व्यक्ति का बच्चा होने के नाते करना पड़ता था। हालांकि, वह 15 दिन बाबिल की जिंदगी के खास पलों में से एक हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो बाबिल को आखिरी बार 'द रेलवे मेन' में देखा गया था। वेब सीरीज में अभिनेता के किरदार को दर्शकों की खूब सराहना मिली थी। अब बाबिल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं।

Oscars 2024: भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को दी गई श्रद्धांजलि, सिनेमा में योगदान के लिए सराहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें