फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2024: जब विजेताओं को मिला लकड़ी का 'ऑस्कर', एकेडमी समारोह के बारे में नहीं जानते होंगे ये दिलचस्प बातें

Thu, 07 Mar 2024 12:02 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्कर - फोटो : अमर उजाला
'ऑस्कर अवॉर्ड' मनोरंजन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड में से एक है। 'ऑस्कर अवॉर्ड 2024' यानी 96 वें ऑस्कर कार्यक्रम की उलटी गिनती भी शुरू हो चुकी है। बुधवार को 'ऑस्कर' के प्रेजेंटर्स की नई लिस्ट भी जारी कर दी गई है। दुनियाभर की नजरें इस अवार्ड फंक्शन पर टिकी हुई हैं, जो 10 मार्च को आयोजित होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था, जो विजेताओं को लकड़ी का 'ऑस्कर' दिया गया था, चलिए आपको 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
'ऑस्कर अवॉर्ड' की शुरुआत साल 1929 में हुई थी। 16 मई 1929 को पहला 'ऑस्कर अवॉर्ड' आयोजित किया गया था। इसमें 257 मेहमान शामिल हुए थे। यह समारोह 15 मिनट तक चला था। साल 1930 में 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' को पहली बार रेडियो पर ब्रॉडकास्ट किया गया, इसके बाद साल 1953 में पहली बार इस 'प्रतिष्ठित अवॉर्ड' समारोह को टीवी पर प्रसारित किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
'ऑस्कर अवॉर्ड' की शुरू करने की पहल साल 1927 में हुई थी। अमेरिका के एमजीएम स्टूडियो के मालिक लुईस बी मेयर ने मनोरंजन जगत के मेकर्स और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इस अवार्ड करने का सोचा। इसके बाद उन्होंने इस बारे में अपने तीन दोस्त डायरेक्टर फ्रैड निबलो, एक्टर कॉनरेड नागेल और फिल्ममेकर फीड बिटसोन से बात की। इसके बाद लॉस एंजलिस के एक होटल में एक मीटिंग की गई, जिसमें हॉलीवुड के 30 से अधिक जानी-मानी हस्तियों को बुलाया गया।
Throwback Thursday: जब अजय की फिल्म के लिए नुसरत ने एक के बाद एक सुना डाले 55 गाने, बोले- इनमें से चुन लीजिए

4 of 5
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद इन लोगों के सामने 'इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट एंड साइंस" का प्रस्ताव रखा गया। ऑस्कर के पहले अध्यक्ष का पद हॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर डगलस फेयरबैंक्स को मिला। शुरुआत में 'ऑस्कर अवॉर्ड' के लिए केवल पांच कैटेगरी बनाई गई, जिसमें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर, टेक्नीशियन और राइटर को शामिल किया गया, तब ऑस्कर का नाम 'एकेडमी अवॉर्ड' रखा गया था।
Radhika Merchant: प्री-वेडिंग के बाद पहली बार राधिका ने दिया बयान, बोलीं- सबके हिस्से नहीं आता है यह सौभाय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
'ऑस्कर अवॉर्ड' की ट्रॉफी का वजन 3.85 किलोग्राम होता था। इसे टीन और तांबे से बनाया जाता था, लेकिन 1938 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान तांबे की कमी देखने को मिली, जिसके बाद ऑस्कर की ट्रॉफी को लकड़ी का बनाया गया। गौरतलब है कि ऑस्कर अवॉर्ड मनोरंजन क्षेत्र का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह है। इसके अलावा टीवी के लिए एमी अवॉर्ड और संगीत के ग्रैमी पुरस्कार को ऑस्कर के बराबर का माना जाता है। देखना दिलचस्प है कि इस साल किस-किस को 'ऑस्कर अवॉर्ड' मिलता है।
R. Madhwan: आखिर क्या हुआ था आर. माधवन के साथ, जब पता चला निभाना है विलेन का रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें