फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CV Ananda Bose: बंगाल राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप का मामला, नर्तकी ने बताया क्यों नहीं बढ़ाना चाहती मामला

Wed, 10 Jul 2024 06:29 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और उनके भतीजे पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में ओडिसी नर्तकी का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, मामले में इस तरह की खबरें चल रही थी कि वो केस को वापस लेना चाहती हैं, लेकिन उन्होंने ऐसी तमाम खबरों का खंडन कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एक्स @BengalGovernor

2 of 5
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एक्स @BengalGovernor
नर्तकी का कहना है कि वो अमेरिका में एक कानूनी लड़ाई लड़ रही है, जो लंबित है। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा था और इसीलिए वो राज्यपाल वाले मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। नर्तकी ने खुद को अमेरिकी न्यायिक अत्याचार और दुराचार का शिकार बताया। उन्होंने कहा कि उनका केस भारत सरकार और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के यहां लंबित है।
विज्ञापन

3 of 5
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एक्स @BengalGovernor
नर्तकी ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और इसी के चलते वो बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ दर्ज मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। मालूम हो कि नर्तकी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस और उनके भतीजे पर 2023 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मई 2024 में इस मामले में शिकायत की शुरूआती जांच के बाद कोलकाता पुलिस ने सचिवालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

4 of 5
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एक्स @BengalGovernor
लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्यांगना की शिकायत के अनुसार, वह साल 2023 में एक कार्यक्रम में भाग लेने के सिलसिले में नई दिल्ली गई थीं। उस दौरान वो एक पांच सितारा होटल में ठहरी थीं, जहां उनके मुताबिक राज्यपाल बोस ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

Katrina Kaif: जर्मनी की वादियों का आनंद ले रही हैं कटरीना कैफ, तस्वीर देख कर मचला पति विक्की कौशल का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एक्स @BengalGovernor
इस मामले के अलावा भी एक बार राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। इसी साल राजभवन में संविदा पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस जांच में जुट गई थी। 

Bollywood Celebs: वकील का किरदार निभा कोर्ट रूम में की दमदार बहस, वर्षों बाद भी लोगो को याद है डायलॉग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें