जुलाई के महीने में कई टीवी शोज की शुरुआत होने वाली है। इन टीवी शोज की कहानी इतनी दमदार है कि यह 'अनुपमा' जैसे पॉपुलर टीवी शो को भी टक्कर दें सकते हैं। इस सूची में 'खूबसूरत', 'मेघा बरसेंगे', 'मिश्री', 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' और भी कई टीवी शोज का नाम शामिल है।
विज्ञापन
1 of 6
जुलाई के महीने में कई टीवी शोज की शुरुआत होने वाली है
- फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई के महीने में कई टीवी शोज की शुरुआत होने वाली है। इन टीवी शोज की कहानी इतनी दमदार है कि यह 'अनुपमा' जैसे पॉपुलर टीवी शो को भी टक्कर दें सकते हैं। इस सूची में 'खूबसूरत', 'मेघा बरसेंगे', 'मिश्री', 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' और भी कई टीवी शोज का नाम शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
'डोरी 2' सीरियल
- फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स टीवी पर 'डोरी' सीरियल का दूसरा सीजन जल्द शुरू होगा। नए सीजन के साथ 'डोरी 2' सीरियल नई स्टारकास्ट के साथ जल्द ही टीवी की दुनिया में दस्तक देने वाला है। खास बात तो यह है कि इस सीरियल के लिए लीड एक्ट्रेस का नाम भी तय हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशी सिंह 'डोरी 2' का हिस्सा नहीं बन सकती हैं। अभिनेत्री निहारिका चौकसे भी 'डोरी 2' में लीड रोल अदा करती दिखाई देंगी। हो सकता है कि यह शो जुलाई में ही शुरू हो जाए।
विज्ञापन
3 of 6
'खूबसूरत' सीरियल
- फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स टीवी अपने नए शो 'खूबसूरत' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो 'खूबसूरत' साधारण लड़की के सपनों की कहानी है, जिससे हर एक मुंबईवासी खुद को जुड़ा पाता है। एक चॉल में रहने वाली नव्या शहर की गगनचुंबी इमारतों जितनी ऊंची आकांक्षाओं के साथ खड़ी है। परिवार में वह एक मात्र सांवली है और इस कारण अपने पिता की अस्वीकृति के बावजूद वह कुछ बड़ा करना चाहती है। फरमान हैदर और यशा हरसोरा की जोड़ी नजर आएगी।
4 of 6
'मेघा बरसेंगे'
- फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स पर 'मेघा बरसेंगे' नया टीवी सीरियल का ऐलान हो चुका है, जिसका प्रोमो लोगों को काफी पसंद आया। सीरियल एक एनआरआई लड़के पर होगा, जो इंडिया में शादी करके अपनी पत्नी को छोड़ देता है। इस शो में नेहा राणा और किंशुक महाजन की जोड़ी नजर आएगी।
विज्ञापन
5 of 6
'मिश्री'
- फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स पर नए शो का ऐलान हो गया है, जिसका नाम 'मिश्री' है। इस सीरियल में मेघा चक्रवर्ती, नमिश तनेजा और श्रुति बिष्ट की तिगड़ी नजर आएगी। शो की शुरुआत 3 जुलाई से कलर्स पर हो रही है।
'दिल को तुमसे प्यार हुआ' यह एक अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित टीवी शो होगा। यह शो स्टार्स प्लस पर आएगा। इस टीवी शो में अक्षित सुखीजा और अदिति त्रिपाठी की जोड़ी नजर आएगी। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। अब फैंस को सीरियल को ऑनएयर होने का इंतजार है।