फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Dhupia: सात घंटे लेट हुई नेहा धूपिया की फ्लाइट, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ इन मुश्किलों से जूझीं अभिनेत्री

Fri, 26 Jul 2024 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री नेहा धूपिया हाल ही में परिवार के साथ हवाई यात्रा करने निकलीं। इस दौरान उनकी फ्लाइट पूरे सात घंटे लेट रही। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@nehadhupia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉनसून का मौसम है। मौसम के बदलते मिजाज का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। सड़क मार्गों पर लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है तो उधर हवाई यात्रा के हाल भी कुछ ऐसे ही हैं कि फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। हाल ही में इस मुश्किल से अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनका परिवार दो-चार हुआ। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया है कि उनकी फ्लाइट सात घंटे लेट रही।

विज्ञापन

नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@nehadhupia
नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'जब फ्लाइट सात घंटे लेट रही तो कई तरह के मूड से गुजरना पड़ा। 3 और 7, यह रियल था!!' अभिनेत्री ने कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनके पति अंगद और बच्चे नजर आ रहे हैं। बच्चों के साथ वे एयरपोर्ट क लाउंज में इंतजार करती नजर आ रही हैं।

अंगद बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nehadhupia
पहली तस्वीर में नेहा धूपिया अपने पति अंगद के गले लगती नजर आ रही हैं। लाउंज एरिया से बाहर का खूबसूरत नजारा नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में नेहा अपने पति और बच्चों के साथ सोफे पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनका बेटा बाहर की बारिश का नजारा देखता नजर आ रहा है। चौथी तस्वीर में अंगद बेदी सोफे पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।
Alpha: आलिया भट्ट ने बॉबी देओल के साथ शूट किया क्रूर एक्शन सीक्वेंस, 'अल्फा' के सेट पर 100 बॉर्डीगार्ड तैनात
विज्ञापन

नेहा धूपिया-अंगद बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nehadhupia
नेहा धूपिया के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फ्लाइट लेट है तो क्या हुआ, आप खुशकिस्मत हैं कि कम से कम वीआईपी लाउंज में तो बैठी हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे इस समस्या से तो हम बहुत अच्छे से रिलेट कर पा रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'मॉनसून में यात्रा की अपनी चुनौतियां हैं'।
Riddhima Kapoor: दादा ऋषि कपूर से मिलता है राहा का चेहरा, रिद्धिमा ने की भतीजी की तारीफ, कहा- वह प्यारी हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें