कई फिल्मों में अपने अदाकारी का जलवा बिखरेने वाले अभिनेता के के मेनन अब ओटीटी पर फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। वह जल्द ही अपने आगामी जासूसी ड्रामा सीरीज 'शेखर होम' में नजर आएंगे। वह अपनी इस नई भूमिका से एक बार फिर दर्शकों को दिल जीतने वाले हैं। निर्माताओं ने गुरुवार को इस सीरीज का पहला लुक जारी किया था, जिसमें अभिनेता की इस सीरीज से पहली झलक दिखाई गई है।
अभिनेता की ये आगामी सीरीज ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर प्रसारित होगी। निर्माताओं द्वारा जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए संयुक्त पोस्ट में केके मेनन जासूस के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को तस्वीरों में छिपी पहले के रूप में साझा किया गया है। इसे साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा है, "इसे एक साथ जोड़ें और आपको एहसास होगा कि वह अकेला है जो सभी रहस्यों को सुलझा सकता है। शेखर होम जल्द ही आ रहा है जियो सिनेमा प्रीमियम पर।"
'अपनी दुआएं न छोड़ें', हिना खान ने फैंस को दिया सकारात्मक संदेश