फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Vyas Quits: सोनी चैनलों के मुखिया नीरज व्यास ने छोड़ी नौकरी, गौरव के आने से पहले एक और विकेट गिरा

Mon, 05 Aug 2024 02:30 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी कि अपनी तीन दशकों के शानदार करियर के बाद नीरज व्यास ने अब अपना खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
1 of 5
नीरज व्यास और गौरव बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोरंजन जगत में कोरोना काल के बाद से ही चल रही उठापटक की अगली खबर सोनी से आई है। इसके चैनलों सोनी, सोनी सब, पल, सोनी मैक्स के मुखिया रहे नीरज व्यास ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। इसी महीने की आखिरी तारीख से वह अपने नए धंधे की तलाश में लग जाएंगे। नीरज ने फिलहाल कोई नई नौकरी नहीं करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि डिज्नी स्टार नेटवर्क से आए गौरव बनर्जी इसी महीने के आखिर में सोनी के सोनी के सीईओ का पदभार संभालने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नीरज व्यास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी कि अपनी तीन दशकों के शानदार करियर के बाद नीरज व्यास ने अब अपना खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी ने माना कि नीरज ने अपने कार्यकाल के दौरान सोनी के तीनों चैनल और हिंदी मूवी चैनल का कारोबार दुरुस्त करने में महती भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनी पिक्चर्स - फोटो : ट्विटर
नीरज ने सोनी में अपना करियर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की सेल्स टीम के साथ शुरू किया था और साल 2005 में वह चैनल के नेशनल सेल्स हेड बन गए थे। पांच साल के भीतर वह सोनी मिक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष बनने में सफल रहे। साल 2011 में उन्हें सोनी मैक्स की जिम्मेदारी मिली और साल 2017 में उनके पास सोनी सब और सोनी पल की भी कमान आ गई।

4 of 5
गौरव बनर्जी - फोटो : ट्विटर
पिछले साल ही सोनी और जी नेटवर्क के बीच शुरू हुई विलय की बातचीत के बीच उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की भी कमान मिल गई थी। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने एक बड़े फेरबदल के तहत हाल ही में डिज्नी स्टार के मुखिया रहे गौरव बनर्जी को कंपनी का सीईओ नियुक्त किया था, वह इसी महीने के आखिर में अपना कार्यभार संभालने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज व्यास - फोटो : एक्स
अपने विदाई संदेश में नीरज व्यास कहते हैं, “सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में मेरी यात्रा मेरे अपनी तरक्की, नई सीखों और यादों से भरी रही हैं। अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी की तरफ से मुझ पर किए गए विश्वास और इस दौरान मुझे मिले मौकों के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मैं अब अपनी नई कारोबारी यात्रा पर निकल रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि इन वर्षों की सारी सीख मुझे अनुभव के तौर पर काम आएगी।” 

Malavika Interview: इस सुपरस्टार ने रिकॉर्ड किया था पहला ऑडिशन, रजनीकांत से मसूरी में मिलने का दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें