फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara-Vignesh: नयनतारा और विग्नेश ने फैंस को दी प्यारी सौगात, बच्चों के साथ साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 24 Aug 2024 11:20 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा और विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। पिछले साल ही वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। अभिनेत्री फिल्मों के साथ-साथ अपने परिवार के साथ भी काफी बेहतर संतुलन बना कर रखती हैं। नयनतारा और विग्नेश साउथ फिल्मों की मशहूर और लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। लंबे समय तक साथ रहने के बाद, दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों दो प्यारे बच्चों के माता-पिता है।
विज्ञापन

2 of 5
नयनतारा और विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
शादी के इतने वर्षों के बाद भी दोनों के बीच आज भी काफी ज्यादा प्यार नजर आता है। इस कपल ने प्यार और रोमांस को एक नया आयाम दिया है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें साझा करते हैं। एक बार फिर से दोनों ने इंस्टाग्राम पर साथ में प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों काफी प्यारे नजर आ रहे हैं। दोनों के फैंस उनकी इन नवीनतम तस्वीरों पर काफी प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नयनतारा और विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
इन तस्वीरों में, नयनतारा अपने सिंपल लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका ये सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने नीले रंग का फॉर्मल कुर्ता पहना हुआ है। इन तस्वीरों में नयनतारा खुले बालों में बहुत कम मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। 
पैपराजी को धक्का देने के लिए सिक्योरिटी गार्ड पर भड़कीं प्रियंका

4 of 5
नयनतारा और विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
वहीं, दूसरी ओर उनके पति विग्नेश को मैचिंग टी-शर्ट के साथ ग्रे कार्गो पैंट में नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें काफी ज्यादा शानदार नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे टहलते नजर आ रहे हैं। सूरज की छोटी-छोटी किरणें दोनों के चेहरे की चमक को और भी ज्यादा बढ़ाती हुई प्रतीत हो रही हैं। 

Urfi Javed: इस बॉलीवुड अभिनेता पर है उर्फी का क्रश, बोलीं- उनके सामने मेरी ना बोलती नहीं निकलती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयनतारा और विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
आखिर की तस्वीरों में नयनतारा और विग्नेश के दोनों बच्चे भी साथ नजर आ रहे हैं। पूरे परिवार के साथ ये तस्वीरें बेहद मनमोहक हैं। दोनों बच्चे उइर और उलग ने मैंचिंग धारीदार नाइटसूट में काफी प्यारे लग रहे हैं। एक तस्वीर में अभिनेत्री दोनों बच्चों का हाथ थामे चलती नजर आ रही हैं। बात करें नयनतारा के वर्क फ्रंट की, तो आर माधवन और सिद्धार्थ के साथ फिल्म 'टेस्ट' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा 'मन्नंगट्टी सिंस 1960' में अभिनय करने वाली हैं। 
Nari Hira Passed Away: फिल्म निर्माता व प्रकाशक नारी हीरा का मुंबई में निधन, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें