करण जौहर
- फोटो : एएनआई
अयान मुखर्जी
‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कहा, ‘आज बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। यहां आकर बहुत खुश, विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’
करण जौहर
फिल्म निर्माता करण जौहर ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के पुरस्कार प्राप्त करने पर कहा, ‘हम बहुत उत्साहित हैं कि ‘ब्रह्मास्त्र’ को इतने सारे सम्मान और पुरस्कार मिल रहे हैं। हम इसे बहुत विनम्रता से स्वीकार करने के लिए यहां हैं। हमें बहुत गर्व है। सिनेमा के वैश्विक मानचित्र पर भारतीय सिनेमा की बहुत बड़ी भूमिका है।’
संगीत निर्देशक प्रीतम
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान संगीत निर्देशक प्रीतम ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं, राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। जब हमें प्यार मिलता है तो बहुत अच्छा लगता है। जब लोग हमारे काम को पसंद करते हैं तो हमें खुशी होती है।’
शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी अभिनीत 'गुलमोहर' ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता। पुरस्कार प्राप्त करने पर शर्मिला टैगोर ने कहा, ‘यह एक अद्भुत अनुभव था। मिथुन चक्रवर्ती ने बहुत अच्छी बातें कीं। मैं बस उनके पास गई और उनसे गले मिली। उन्होंने मुझे वास्तव में प्रेरित किया और यह सीधे उनके दिल से निकला। हमने गुलमोहर के लिए बहुत मेहनत की, हम वास्तव में खुश हैं। गुलमोहर को सभी ने पसंद किया, यह अभी भी ओटीटी पर चल रही है। पूरा समारोह बहुत अच्छे से हुआ, इसे बहुत अच्छी तरह से आयोजित किया गया।’
विशाल भारद्वाज
फिल्म निर्माता और संगीतकार विशाल भारद्वाज ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। यह देश में हमें मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। जब भी हमें यह मिलता है, तो हमें बहुत खुशी होती है।’