फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagarjuna: किरकिरी होने के बाद नागार्जुन ने पूरी की फैन की मुराद, जिसे बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, उसे लगाया गले

Wed, 26 Jun 2024 03:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता नागार्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उसमें वे मुंबई एयरपोर्ट से निकलकर आ रहे थे। इस दौरान एक दिव्यांग प्रशंसक उनसे मिलने के लिए दौड़ा, लेकिन नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने प्रशंसक को न सिर्फ रोक दिया, बल्कि जोर से धक्का भी मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने नागार्जुन की आलोचना की। वीडियो वायरल होते देख नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। अब उन्होंने इस प्रशंसक से मुलाकात भी की है।
विज्ञापन

2 of 5
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने जिस दिव्यांग प्रशंसक को धक्का मारा था, अभिनेता आज उससे मिलते नजर आए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें वे प्रशंसक को गले लगाते दिख रहे हैं। साथ ही कहते दिख रहे हैं, 'आपकी गलती नहीं थी'।
 
विज्ञापन

3 of 5
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
दो दिन पहले ही नागार्जुन मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस दौरान उनके साथ एक्टर धनुष और उनका बेटा भी साथ थे। अभिनेता की सुरक्षा के लिए आसपास कई बॉडीगार्ड्स साथ चल रहे थे। भी एक दिव्यांग फैन अचानक नागार्जुन के करीब आया, जिसे बॉडीगार्ड ने खींचकर दूसरी तरफ धक्का देते हुए हटाया। बॉडीगार्ड ने धक्का इतनी तेज दिया कि शख्स गिरते-गिरते बचा। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद नागार्जुन ने एक्स पर पोस्ट कर माफी मांगी।

4 of 5
नागार्जुन - फोटो : यूट्यूब
नागार्जुन ने वायरल वीडियो री-शेयर कर लिखा, 'यह अभी मेरे संज्ञान में आया है... ऐसा नहीं होना चाहिए था!! मैं उस सज्जन से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतूंगा'!! लोगों ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भी खूब आलोचना की और कहा कि आपने सबकुछ नोटिस किया था, लेकिन फिर भी नजरअंदाज कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने न सिर्फ नागार्जुन बल्कि, धनुष की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, धनुष ने भी इस मामले में कुछ नहीं किया, जबकि उन्होंने सब देखा था।
Kangana Ranaut: कंगना ने जताई सीएम सुइट में रुकने की इच्छा, संजय राउत ने सोशल मीडिया पर दी ये प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
आज बुधवार को नागार्जुन ने अपने उस दिव्यांग प्रशंसक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने फैन को गले लगाया। इस दौरान फैन की खुशी भी देखने लायक थी। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब सबने वाट लगा दी, तब सुधरे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यही है सोशल मीडिया की ताकत'। एक यूजर ने लिखा, 'नुकसान पहले ही हो चुका है। अब क्या फायदा?'
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने मुंबई में खरीदा नया दफ्तर, पहले से इतनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं बिग बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें